कोरोना रिकवरी के दौरान न खाएं ये फूड आइटम्स, ठीक होने में आ सकती है दिक्कत

कोरोना रिकवरी के दौरान न खाएं ये फूड आइटम्स, ठीक होने में आ सकती है दिक्कत

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस से रोजाना लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। वहीं हजारों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि लाखों लोग इस वायरस की चपेट से बाहर आ रहे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि जो लोग कोरोना वायरस से ठीक हो रहे हैं उन्हें काफी कमजोरी हो रही है। ऐसे में वो लोग अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान दें जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो और रिकवर होने में ज्यादा समय न लगे। इस दौरान कुछ चीजों से परहेज करने की भी जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि कोरोना से रिकवरी के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

पढ़ें- जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

पैकेज्ड फूड

कोरोना से रिकवरी के दौरान पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर रखें। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले केमिकल इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। इसके अलावा पैकेज्ड फूड कई तरह की समस्याएं, जैसे- कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि और वजन बढ़ने की समस्या भी पैदा कर सकते हैं।

मसालेदार भोजन

डॉक्टर और विशेषज्ञ हमेशा से यह सलाह देते आए हैं कि कोरोना से ठीक होने के दौरान बिल्कुल सादा भोजन करना चाहिए। मसालेदार खाना तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रिकवरी के दौरान मसालेदार भोजन करने से गला खराब हो सकता है, कफ की समस्या हो सकती है और साथ ही पेट संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।

तली-भुनी चीजें

कोरोना से रिकवरी के दौरान तली-भुनी चीजें तो बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर होती है और साथ ही यह मोटापे सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा यह पाचन संबंधी दिक्कतें भी पैदा कर सकता है।

मीठे ड्रिंक्स

कोरोना से रिकवरी के दौरान मीठे ड्रिंक्स और शक्कर से परहेज करना चाहिए। इससे पेट में सूजन हो सकती है, जो एक नई परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके बजाय आप नींबू पानी पी सकते हैं या फिर गुनगुना पानी पिएं। जल्दी से ठीक होने में ये आपकी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

अस्थमा मरीजों के लिए कोविड कितना खतरनाक है और क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।